राशन कार्ड प्रिंट कैसे निकाले 2024 | Ration Card Print Kaise Nikale- आसान तरीका

सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को फोटोयुक्त राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि राशन कार्ड खो जाते हैं या खराब हो जाते हैं। तो इस स्थिति में नागरिको द्वारा डुप्लीकेट राशन कार्ड भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से राशन कार्ड प्रिंट निकालने की प्रक्रिया समझाने जा रहे हैं। आप हमारे इस लेख को पढ़कर जान सकेंगे कि आप कैसे Ration Card Print Kaise Nikale अब आपको राशन कार्ड की प्राप्ति करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस लेख को पढ़कर आपको स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन राशन कार्ड निकालने की प्रक्रिया बताई जाएगी। जिसे फॉलो करके आप अपना राशन कार्ड खुद निकाल सकेंगे।

Ration Card Print Kaise Nikale 2024

राशन कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से राशन जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी की प्राप्ति की जा सकती है। यह राशन नजदीकी fair price shop के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। सरकार द्वारा नागरिकों को तीन प्रकार के ration card प्रदान किए जाते हैं। जो कि APL, BPL तथा अंत्योदय राशन कार्ड होते हैं। गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिकों को APL Ration Card प्रदान किए जाते हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों को BPL Ration Card प्रदान किए जाते हैं तथा वह नागरिक जिनकी आय का कोई भी साधन नहीं है उनको अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।

कई बार नागरिकों का राशन कार्ड खो जाता है या फिर खराब हो जाता है। इस स्थिति में नागरिकों द्वारा duplicate राशन कार्ड की प्राप्ति की जा सकती है। यह राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे official website के माध्यम से डुप्लीकेट राशन कार्ड की प्राप्ति कर सकते हैं।

Ration Card Print Kaise Kare
Ration Card Print Kaise Kare

यह भी पढ़े: गरीबी रेखा कार्ड फॉर्म

राशन कार्ड प्रिंट का उद्देश्य

  • राशन कार्ड प्रिंट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राशन कार्ड प्रिंट निकालने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • अब नागरिकों को राशन कार्ड प्रिंट निकालने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना राशन कार्ड प्रिंट निकाल सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

राशन कार्ड प्रिंट निकालने की प्रक्रिया

पहला चरण: Official Website पर जाएं

सबसे पहले आपको अपने राज्य की राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक home page खोलकर आएगा।

NFSA Portal
NFSA Portal

दूसरा चरण: अपने जिले के नाम का करें चयन

अब आपको अपने जिले के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

Gram Panchayar List
Select District

तीसरा चरण: अपने क्षेत्र का करें चयन

इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको ग्रामीण का चयन करना होगा एवं यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको शहरी क्षेत्र का चयन करना होगा। अब आपके क्षेत्र में जितने भी block हैं उनकी सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपने ब्लॉक के नाम का चयन करना होगा।

Select Block
Select Block

चौथा चरण: ग्राम पंचायत के नाम को करें चयनित

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके ब्लॉक में उपस्थित ग्राम पंचायतों की सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपनी ग्राम पंचायत के नाम का चयन करना होगा।

Gram Panchayar List
Gram Panchayar List

पांचवा चरण: Fair Price Shop का करें चयन

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी फेयर प्राइस शॉप की सूची खुलकर आएगी। इस सूची में से आपको अपनी फेयर प्राइस शॉप का चयन करना होगा।

Fair Price Shop
Fair Price Shop

छठा चरण: राशन कार्ड सूची में चयनित करें अपना नाम

जैसे ही आप अपनी फेयर प्राइस शॉप का चयन करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपनी नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आपका राशन कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। आप Print के विकल्प पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

Ration Card Print Kaise Nikale
Ration Card Print Kaise Nikale
राशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट की राज्यवार लिंक
State Name
Ration Card Website Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)
Delhi (दिल्ली)
Haryana (हरियाणा)
Jharkhand (झारखण्ड)
Manipur (मणिपुर)
Nagaland (नागालैंड)
Punjab (पंजाब)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
A & N Islands (
Bihar (बिहार)
Dadra & Nagar Haveli
Goa (गोवा)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Meghalaya (मेघालय)
Odisha (ओडिशा)
Rajasthan (राजस्थान)
Telanagana (तेलंगाना)
Uttarakhand (उत्तराखंड)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Chandigarh (चंडीगढ़)
Daman & Diu
Gujarat (गुजरात)
Jammu & Kashmir (जम्मू और कश्मीर)
Kerala (केरल)
Maharashtra (महाराष्ट्र)
Mizoram (मिजोरम)
Puducherry (पुदुचेरी)
Sikkim (सिक्किम)
Tripura (त्रिपुरा)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)
Ration Card Print Kaise Nikale FAQs
राशन कार्ड Print कैसे निकले?

राशन कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए नागरिकों को NFSA से या अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Official website पर जाने के बाद अपने जिले, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। जिसके पश्चात पूछी गई जानकारी दर्ज करके राशन कार्ड print निकाला जा सकता है।

क्या Ration Card को मोबाइल पर भी निकाला जा सकता है?

हां राशन कार्ड को mobile पर भी निकाला जा सकता है। मोबाइल पर राशन कार्ड निकालने के लिए आपको अपने browser में आधिकारिक वेबसाइट या फिर राशन कार्ड एप्प खोलना होगा।

क्या राशन कार्ड का उपयोग अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है?

हां राशन कार्ड का प्रयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। राशन कार्ड इन सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में प्रयोग किया जाता है।

राशन कार्ड का क्या उद्देश्य है?

राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को रियायती दरों पर राशन प्रदान करना है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक गेहूं, चावल, चीनी आदि रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment