नाम से राशन कार्ड कैसे खोजें | Ration Card Search By Name 2024

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राशन कार्ड की भी विभिन्न सेवाएं सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई हैं। अब देश के नागरिकों को अपना नाम राशन कार्ड में खोजने के किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना नाम राशन कार्ड सूची में खोज(Ration Card Search By Name ) सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे नाम से राशन कार्ड खोज सकते हैं। इसके अलावा आपको राशन कार्ड से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

नाम से राशन कार्ड कैसे खोजें

केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड योजनाएं संचालित की जाती है। यह योजना देश के सभी राज्यों में संचालित की जाती है। Ration Card के माध्यम से देश के नागरिक रियायती दरों पर राशन जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी आदि की प्राप्ति कर सकते हैं। वह नागरिक जिनका नाम राशन कार्ड सूची में उपस्थित होता है उनको राशन कार्ड योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। यदि नागरिक यह देखना चाहते हैं कि उनका नाम राशन कार्ड सूची में उपस्थित है या नहीं तो वह अपने नाम को राशन कार्ड में online check कर सकते हैं। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं online उपलब्ध करवा दी गई है।

Official website पर जाकर नागरिकों को अपने राज्य, जिले एवं ब्लॉक का चयन करना होगा। जिसके पश्चात उनको यह पता लग जाएगा कि उनका नाम Ration card list में है या नहीं। अब नागरिकों को अपना नाम राशन कार्ड में खोजने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Ration Card Search By Name
Ration Card Search By Name

यह भी पढ़े: राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े

नाम से राशन कार्ड खोजने का उद्देश्य

  • केंद्र सरकार द्वारा नाम से राशन कार्ड खोजने की सुविधा नागरिकों के लिए उपलब्ध करवा दी गई है।
  • इस सुविधा को उपलब्ध करवाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के समय एवं पैसे की बचत करना है।
  • इस सुविधा के माध्यम से अब नागरिकों को अपना नाम राशन कार्ड में खोजने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे official website के माध्यम से अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से भ्रष्टाचार में भी गिरावट आएगी।
  • इसके अलावा नागरिकों के स्तर में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़े: राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये

अपना नाम राशन कार्ड सूची में चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

पहला चरण: Official Website को करें ओपन

अपना नाम राशन कार्ड सूची में चेक करने के लिए आपको सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। Official website पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर home page खोलकर आएगा।

Ration Card Search By Name
Ration Card Search By Name

दूसरा चरण: राशन कार्ड के विकल्प को करें चयनित

अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार के ऑप्शन खुल कर आएंगे। इन ऑप्शन में से आपको राशन कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको Ration card details on state portal के विकल्प को चयनित करना होगा।

Ration Card Details On State Portal
Ration Card Details On State Portal

तीसरा चरण: अपने राज्य के नाम को चुने

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों की सूची खुलकर आएगी। इस सूची में अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

Select State
Select State

चौथा चरण: अपने जिले के नाम को करें चयनित

अब आपकी स्क्रीन पर आपके राज्य का state food portal खुलकर आ जाएगा। इस पोर्टल में आपको सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें से आपको अपने जिले के नाम का चयन करना होगा।

Select State
Select District

पांचवा चरण: अपने Block के नाम को चुने

इसके बाद आपके जिले के अंतर्गत जितने भी Block आते हैं उसकी सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।

Select Block
Select Block

छठा चरण: अपने पंचायत का नाम चुने

अब आपके ब्लॉक में उपस्थित सभी ग्राम पंचायतों की सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।

Gram Panchayat List
Gram Panchayat List

सातवा चरण: राशन कार्ड के प्रकार को करें चयनित

इसके बाद आपकी ग्राम पंचायत में उपलब्ध सभी फेयर प्राइस शॉप की सूची खुलकर आएगी। इस सूची में सांप को अपनी फेयरप्राइस शॉप का चयन करना होगा। इसके साथ ही किस राशन कार्ड में कितने राशन कार्ड धारी हैं उसकी संख्या भी खुलकर आएगी। आपका राशन कार्ड किस कैटेगरी में आता है आपको उसका चयन करना होगा।

Ration Card Shop Price
Ration Card Shop Price

आठवां चरण: अपना नाम राशन कार्ड में चेक करें

जैसे ही आप अपने राशन कार्ड कैटेगरी का चयन करेंगे आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, यूनिट संख्या आदि उपलब्ध होगा। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Ration Card List Details
Ration Card List Details
राशन कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाले राज्यों की सूची
State Name
Ration Card Website Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)
Delhi (दिल्ली)
Haryana (हरियाणा)
Jharkhand (झारखण्ड)
Manipur (मणिपुर)
Nagaland (नागालैंड)
Punjab (पंजाब)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
A & N Islands (
Bihar (बिहार)
Dadra & Nagar Haveli
Goa (गोवा)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Meghalaya (मेघालय)
Odisha (ओडिशा)
Rajasthan (राजस्थान)
Telanagana (तेलंगाना)
Uttarakhand (उत्तराखंड)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Chandigarh (चंडीगढ़)
Daman & Diu
Gujarat (गुजरात)
Jammu & Kashmir (जम्मू और कश्मीर)
Kerala (केरल)
Maharashtra (महाराष्ट्र)
Mizoram (मिजोरम)
Puducherry (पुदुचेरी)
Sikkim (सिक्किम)
Tripura (त्रिपुरा)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)
Ration Card Search By Name FAQs
क्या राशन कार्ड में नाम offline भी खोजा जा सकता है?

हां राशन कार्ड में नाम offline में खोजा जा सकता है। ऑफलाइन नाम खोजने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय में जाना होगा।

नाम से Ration Card Number कैसे खोजा जा सकता है?

नाम से राशन कार्ड नंबर खोजने के लिए नागरिकों को सबसे पहले राज्य की खाद्य सुरक्षा की official website पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अपने जिले, ब्लॉक ग्राम पंचायत आदि का चयन करना होगा।

राशन कार्ड योजना क्या है?

राशन कार्ड योजना के माध्यम से नागरिकों को खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, चीनी, गेहूं आदि रियायती दरों पर प्रदान किया जाता है। यह राशन नागरिक फेयर प्राइस शॉप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत कितने प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं?

इस योजना के माध्यम से नागरिकों को तीन प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। यह राशन कार्ड APL, बीपीएल तथा अंत्योदय राशन कार्ड है नागरिकों को यह राशन कार्ड उनके आय के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Comment